Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दुधियाशोल में फुटबॉल का दो दिवसीय महाकुंभ शुरू

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में दो दिवसीय 59 वीं फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को धूमधाम से शुरू हुआ. फुटबॉल का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 28 अगस्त को फाइनल मैच खेला जाएगा. उद्घाटन मैच सोडा एकादश बहरागोड़ा और एसएमबीएफसी मऊभंडार के बीच हुआ. पेनाल्टी शूट में मऊभंडार की टीम एक गोल से विजयी रही. हजारों दर्शकों के बीच मैच का उद्घाटन झामुमो नेता सह समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, बहरागोड़ा के इंस्पेक्टर राफेल मुर्मू, श्यामसुंदरपुर थाना के प्रभारी दिलीप कुमार बिलुम, सब इंस्पेक्टर महेंद्र नाथ महतो ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-last-date-for-enrollment-and-registration-in-ignou-is-september-9/">जमशेदपुर

: इग्नू में नामांकन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि नौ सितंबर
 

विजेता टीम को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये

[caption id="attachment_401049" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/7-6.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" /> मैदान में दर्शकों की भीड़[/caption] इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता को 1.80 लाख और ट्रॉफी, तृतीय स्थान वाली टीम को 80 हजार और चतुर्थ स्थान की टीम को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर आदि को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-60-battalion-jawan-commits-suicide-by-shooting-himself/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

चीयर्स गर्ल होंगी आकर्षण का केंद्र

[caption id="attachment_401050" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/55-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" /> पेड़ों पर बने मचान पर बैठकर मैच देखते दर्शक.[/caption] प्रतियोगिता के दौरान चीयर्स गर्ल का डांस आकर्षण का केंद्र होगा. हर गोल पर चीयर्स गर्ल्स डांस करेंगी . छप्पल-छप्पल नृत्य और लंगड़े एनेज भी आयोजित होंगे. दो दिनों तक इस मैदान में मेला का आलम रहेगा. फुटबॉल के इस महाकुंभ में हजारों पुरुष और महिला दर्शक फुटबॉल मैच का लुफ्त उठा रहे हैं. मैदान से सटे जंगलों के वृक्षों पर भी मचान बनाकर दर्शक मैच का लुफ्त उठा रहे हैं. इस अवसर पर झामुमो नेता डोमन चंद्र माझी, बलराम महतो , जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के सचिव रामधन सोरेन, अध्यक्ष बासेत बास्के, कोषाध्यक्ष योगेंद्र बेसरा, डायरेक्टर चंपई सोरेन, नंदलाल टुडू, सुनाराम टुडू, पालूराम हेंब्रम समेत हजारों पुरुष और महिला दर्शक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-approach-road-adjacent-to-the-bridge-of-the-karo-river-is-giving-a-feast-to-accidents/">किरीबुरू

: कारो नदी के पुल से सटा एप्रोच सड़क दे रहा दुर्घटनाओं को दावत
[wpse_comments_template]   फोटो 1. 2. 3.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही