Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दुधियाशोल में फुटबॉल का दो दिवसीय महाकुंभ शनिवार से

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में दो दिवसीय 59 वीं फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी 27 और 28 अगस्त को आयोजित होगी. प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार कर लिया गया है. सुबह 9:30 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही हैं. इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, उप विजेता को 1.80 लाख नकद और ट्रॉफी, तृतीय स्थान वाली टीम को 80 हजार और चतुर्थ स्थान की टीम को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. [caption id="attachment_400538" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-Dudhiyasol.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैदान के पास के जंगल के वृक्षों पर दर्शकों द्वारा बनाए गए मचान.[/caption]
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-industry-secretary-interacted-with-entrepreneurs-brainstormed-to-solve-problems/">आदित्यपुर

: उद्योग सचिव ने उद्यमियों संग किया संवाद, समस्याओं के समाधान को लेकर किया मंथन

चीयर्स गर्ल होंगी आकर्षण का केंद्र

मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम समेत अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे. प्रतियोगिता के दौरान चीयर्स गर्ल का डांस आकर्षण का केंद्र होगा. हर गोल पर चीयर्स गर्ल्स डांस करेंगी . छप्पल-छप्पल नृत्य और लंगड़े एनेज भी होगा. दो दिनों तक इस मैदान में मेला का आलम रहेगा. फुटबॉल के इस महाकुंभ में हजारों पुरुष और महिला दर्शक फुटबॉल मैच का लुफ्त उठाते हैं. मैदान से सटे जंगलों के वृक्षों पर भी मचान बनाकर दर्शक मैच का लुफ्त उठाते हैं. क्लब के सचिव रामधन सोरेन, अध्यक्ष बासेत बास्के, कोषाध्यक्ष योगेंद्र बेसरा, डायरेक्टर चंपई सोरेन, नंदलाल टुडू, सुनाराम टुडू ने बताया कि प्रतियोगिता की तमाम तैयारियां पूरी हो गयी हैं.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही