Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दुधियाशोल में फुटबॉल का दो दिवसीय महाकुंभ 27 व 28 को

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में अनोखी दो दिवसीय 59वीं फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी 27 और 28 अगस्त को आयोजित होगी. इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस 18,500 रूपये हैं और एंट्री की अंतिम तारीख 20 अगस्त है. इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी. इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2.50 लाख रूपये और ट्रॉफी, उप विजेता को 1.80 लाख और ट्रॉफी, तृतीय स्थान वाली टीम को 80 हजार और चतुर्थ स्थान की टीम को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम समेत अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-chain-of-road-accidents-is-not-stopping-on-the-roads-of-the-district/">सरायकेला

: जिले की सड़कों पर नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला

चीयर्स गर्ल होंगी आकर्षण का केंद्र

[caption id="attachment_377642" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-Football-1.jpg"

alt="" width="1280" height="636" /> चीयर लीडर्स का फाइल फोटो.[/caption] प्रतियोगिता के दौरान चीयर्स गर्ल का डांस आकर्षण का केंद्र होगा. हर गोल पर चीयर्स गर्ल्स डांस करेंगी. छप्पल-छप्पल नृत्य और लंगड़े एनेज भी होगा. प्रतियोगिता के दौरान आदिवासी फिल्मों में काम करने वाले कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. दो दिनों तक इस मैदान में मेला का आलम रहेगा. फुटबॉल का क्रेज ग्रामीणों के सिर चढ़कर बोलता है. फुटबॉल के इस महाकुंभ में हजारों पुरुष और महिला दर्शक फुटबॉल मैच का लुफ्त उठाते हैं. मैदान से सटे जंगलों के वृक्षों पर भी मचान बनाकर दर्शक मैच का लुफ्त उठाते हैं. क्लब के अध्यक्ष रामधन सोरेन, उपाध्यक्ष बासेत बास्के और कोषाध्यक्ष योगेंद्र बेसरा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक इस गांव के करीब 50 युवा सरकारी नौकरी में हैं.ऐसे युवा ही इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करते हैं और भव्य प्रतियोगिता होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही