Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : श्याम अखंड ज्योति पाठ के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय श्याम महोत्सव

Chakulia : चाकुलिया पुराना बाजार के स्टील फैक्टरी स्थित श्याम वाटिका में श्री श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय श्याम महोत्सव का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ. इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार दोपहर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन हुआ. कानपुर के श्याम कथावाचक विजय शर्मा ने श्याम पाठ किया. मौके पर अनेक महिला श्रद्धालु उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drunk-youth-tried-to-rape-his-own-mother-arrested/">जमशेदपुर

: नशे में युवक ने अपनी ही मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तारhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/17rc_m_153_17032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
शनिवार की सुबह 7 बजे से नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी. यह निशान यात्रा श्याम वाटिका पहुंचकर समाप्त होगी. पूजा अर्चना के बाद शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा. कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक सूरज शर्मा और तुषार चौधरी तथा चाकुलिया के अमित शर्मा भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. श्याम महोत्सव में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग और अखंड ज्योति आकर्षण के केंद्र रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही