Search

 
 
 

चाकुलिया : रंकिणी मंदिर में दो दिवसीय पूजा महोत्सव 19 सितंबर से, तैयारी पूरी

 
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के जुगीपाड़ा स्थित सार्वजनिक रंकिणी मंदिर में दो दिवसीय पूजा महोत्सव 19 सितंबर से शुरू होगा. प्रथम दिन सुबह में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना होगी. शाम 7:00 बजे बाउल संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा. 20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दशमी पूजा होगी और दोपहर में महाप्रसाद का वितरण होगा. इसके बाद बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teenager-drowns-while-taking-bath-at-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट पर स्नान करने के दौरान किशोर डूबा
सार्वजनिक श्री श्री रंकिणी पूजा युवा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय पूजा महोत्सव को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष गोविंद गोराई, निमाई नाथ, सचिव मंतोष सीट, सह सचिव संजीव दास, पवित्र दास, कोषाध्यक्ष बलराम दास, संजय नाथ, सदस्य कौशिक कर, वीरू गोराई, झटू नाथ, देबु नाथ, पप्पू दास, पवन नाथ, संजय दास, अपु शीट, रोहित पति, महादेव नाथ समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं. इस धार्मिक आयोजन को लेकर आसपास के लोगों में काफी उत्साह है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही