Search

 
 
 

चाकुलिया : दो बाइक की सीधी टक्कर में दो जख्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

 

Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र के बड्डी कानपुर विद्यालय के पास शनिवार की शाम दो बाइक में हुई सीधी टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. जहां दोनों का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक जामीरा गांव के मेघराय हांसदा (45) चाकुलिया हाट से खरीदारी कर अपनी बाइक से गांव जा रहे थे. सागेन मांडी 40 अपनी बाइक से दुकान आ रहे थे. इसी दौरान बड्डीकानपुर विद्यालय के पास दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tapan-brahmachari-threw-light-on-character-formation-in-the-karmi-sammelan/">जमशेदपुर

: कर्मी सम्मेलन में तपन ब्रम्हचारी ने चरित्र गठन पर प्रकाश डाला

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही