Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : टाटा ऐस पलटने से चालक समेत दो जख्मी

Chakulia (Dharisha Chandra Singh) : चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर रविवार की शाम चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहा टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या जेएच 05 बीएच 5100 के पलटने से चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायलों की पहचान धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ निवासी बबलू नमाता और सुरजीत पाल के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक यह वाहन चाकुलिया में टेंट का सामान अन लोड कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया. [caption id="attachment_651179" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/28rc_m_164_28052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल[/caption] इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-a-young-man-who-went-out-to-find-a-bull-died-after-being-hit-by-a-train/">नोवामुंडी

: बैल ढ़ुंढने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही