Search

 
 
 

चाकुलिया : बहरागोड़ा से लाया जा रहा अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त

 
Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को अंचल अधिकारी जयवंती देवगम और प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव ने दीघी के पास अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. दोनों ट्रैक्टर के चालक भागने में सफल रहे. दोनों ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है. इस संबंध में अंचल अधिकारी जयवंती देवगम के बयान पर थाना में कांड संख्या 43/ 22 के तहत अज्ञात वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Balu-CO-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-teachers-held-a-meeting-in-maubhandar-regarding-the-preparation-of-pension-jaighosh-mahasammelan/">घाटशिला:

पेंशन जयघोष महासम्मेलन की तैयारी को लेकर मऊभंडार में शिक्षकों ने की बैठक
जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रैक्टर नंबर जेएच - 05 बीडी - 1226 और जेएच -05- एभी- 6196 बहरागोड़ा क्षेत्र से बालू लेकर चाकुलिया आ रहे थे.दीघी के पास दोनों ट्रैक्टरों को पदाधिकारियों ने जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक प्रशासन की कड़ी निगरानी के बावजूद बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र से ट्रैक्टरों द्वारा बालू चाकुलिया लाया जा रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही