Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विगत रात्रि करीब 1:00 बजे दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. रसोईघर के दरवाजे और खिड़की तोड़ कर चावल खाए और बर्तनों को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने का काफी प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो पाए. इसे भी पढ़ें :IPL">https://lagatar.in/dropping-the-catch-of-kyle-mayers-cost-delhi-dearly/">IPL

2023 : काइल मेयर्स का कैच छोड़ना दिल्ली को पड़ा महंगा, लखनऊ ने 50 रन से हराया

तीन घंटे तक मचाया उपद्रव 

  [caption id="attachment_596910" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jangli-hathi-1-300x273.jpg"

alt="" width="300" height="273" /> रसोईघर की खिड़की टूटी हुई.[/caption] जानकारी के मुताबिक विद्यालय का घेरा तोड़कर दोनों जंगली हाथी रसोई घर के दरवाजे और खिड़की को तोड़ दिया. एक कमरे में बर्तनों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथी दूसरे कमरे में जाकर दरवाजे को तोड़ा और कमरे में रखें करीब पांच छः बोरी चावल निकाल कर खाया और नष्ट किया. आसपास के ग्रामीण वहां जुट गए और हाथियों को भगाने का भरपूर प्रयास किया. परंतु हाथी नहीं भागे. तीन घंटा तक उपद्रव मचाने के बाद जंगली हाथी जंगल की ओर चले गए. जानकारी हो कि इस इलाके के जंगलों में कई जंगली हाथी शरणागत हैं. शाम होते ही जंगल से निकलकर काफी उपद्रव मचाने लगते हैं. हाथियों के कारण ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-tension-in-jalgaon-after-sambhajinagar-clash-between-two-groups-12-people-arrested/">महाराष्ट्र

: संभाजीनगर के बाद जलगांव में दो गुटों में झड़प, 12 लोग गिरफ्तार, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही