Search

 
 
 

चाकुलिया : जनाधिकार सुरक्षा समिति के बैनर तले वन विभाग कार्यालय का घेराव 15 जुलाई को

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत कई माह से हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण अब आंदोलन की तैयारी में हैं. जन अधिकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 15 जुलाई को वन विभाग कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है. विभिन्न गांव के ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य गांवों में बैठक कर वन विभाग कार्यालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं. शनिवार को समिति के सदस्यों ने चाकुलिया के साप्ताहिक हाट में हस्त लिखित तख्तियां लेकर लोगों को संबोधित कर वन विभाग कार्यालय घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-management-will-organize-yoga-program-every-sunday-from-july-2/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु प्रबंधन 2 जुलाई से प्रत्येक रविवार आयोजित करेगी योगा कार्यक्रम

कार्यालय घेराव की तैयारी की जा रही है

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. वन कार्यालय घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल होंगे और वन विभाग कार्यालय का घेराव कर विभाग के पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, चाकुलिया में हाथी कोरिडोर बनाने, चाकुलिया को हाथी प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही