Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जनाधिकार सुरक्षा समिति के बैनर तले हाथी प्रभावित गांव के ग्राम प्रधानों ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में शनिवार को जनाधिकार सुरक्षा समिति की एक बैठक श्रीमंत बारिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के हाथी से प्रभावित गांव के ग्राम प्रधान और ग्रामीण शामिल हुए. आए दिन हाथी से क्षेत्र में हो रही फसल, मकान और जान माल की क्षति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक के बाद सदस्यों ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के नाम वन विभाग कार्यालय में इस मामले से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-has-to-be-made-a-hub-of-fish-production-manish-kumar/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम को मछली उत्पादन का हब बनाना है – मनीष कुमार

वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

ज्ञापन में वन विभाग से हाथियों को गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए हाथी कॉरिडोर बनाने, क्यूआरटी टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, गांव-गांव में हाथी भगाने के लिए कमेटी बनाने और हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रितों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोतरी करने समेत अन्य मांगे रखे गई है. बैठक में ग्राम प्रधानों ने वन विभाग क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रही वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mansi-club-distributed-scholarship-among-girls/">जमशेदपुर

: मानसी क्लब ने किया बालिकाओं के बीच छात्रवृति का वितरण

15 जुलाई से पूर्व हाथियों को दलमा वापस भेजने की करें व्यवस्था

बैठक में निर्णय लिया गया कि वन विभाग 15 जुलाई के पूर्व हाथियों को वापस दलमा ले जाने की व्यवस्था करें. अन्यथा 15 जुलाई को प्रखंड के हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीण जनाधिकार सुरक्षा समिति के बैनर तले वन विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे. बैठक में रूबाई चन्द्र टुडू,अंपा हेम्ब्रम, मंगल हांसदा, फागू हेम्ब्रम, श्याम मांडी, चतरा मांडी, प्रफुल्ल नायेक, नितीश महतो, चुनाराम मुर्मू, चंद्राई हेम्ब्रम, कालीपद महतो, सुनाराम सोरेन, भागवत टुडू, सुनील हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही