Search

 
 
 

चाकुलिया : पोषण माह के तहत सेविका और सहायिकाओं ने रैली निकाली

 
Chakulia : पोषण माह के तहत शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड की सेविका और सहायिकाओं ने पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक से रैली निकाल कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. मौके पर सीओ जयवंती देवगम और बीडीओ देवलाल उरांव ने बिरसा चौक पहुंच कर रैली को रवाना किया. रैली में शामिल सेविका सहायिकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सही पोषण देश रौशन, सुपोषित मां स्वस्थ्य बच्चा आदि नारा लगा रही थीं. बिरसा चौक से निकली रैली मुख्य पथ होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. रैली में पुष्पा महतो, भानुमती महतो, उमा बेरा, मीरा दास, शिवानी दास, आरती महतो, रत्ना कुमारी, सीमा अधिकारी, कुनी माहली, कुतलिका महतो, सुभद्रा दास समेत अन्य उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : टोंटो">https://lagatar.in/tonto-to-pay-tribute-to-the-martyrs-of-the-guava-shooting-on-september-8-the-campaign-to-go-to-gua-intensifies/">टोंटो

: 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुवा चलें आभियान में तेजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही