Search

 
 
 

चाकुलिया : काशीडांगा चौक पर शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति का अनावरण

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के काशीडांगा और जिरापाड़ा चौक पर बुधवार की शाम पूर्वांचल आदिवासी कुड़मी समाज और कुड़मी सेना के संयुक्त तत्वावधान में चुआड़ विद्रोह के नायक शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति अनावरण हुआ. मौके पर अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती, हरमोहन महतो, सुभेन्दु महतो, आस्तिक महतो, फनी भूषण महतो, सपन महतो, सुनील महतो, हरि शंकर महतो, डॉ संजय गिरि, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो समेत अन्य ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. समारोह में अतिथियों ने कहा कि आज शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर मूर्ति का अनावरण कर समाज के लोगों ने सही मायने में उन्हें श्रद्धांजलि दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chakulia-Chuad-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-will-move-ahead-with-the-strategy-of-20-youth-in-every-booth-in-jharkhand-dr-pawan-pandey/">जमशेदपुर

: झारखंड में प्रत्येक बूथ 20 यूथ की रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी एनसीपी- डॉ. पवन पांडेय
अलग झारखंड राज्य अलग बना है तो यहां प्राथमिकता भी स्थानीय लोगों को ही मिलनी चाहिए.समाज के लोग संगठित रहें तभी उनको हक और अधिकार मिलेगा. कुड़मी समाज के विकास के लिए सभी संगठित रहे. समाज के युवा शहीद रघुनाथ महतो को अपना आदर्श मानकर उनके बताएं मार्ग पर चलें तभी समाज का विकास होगा और समाज को उनका हक और अधिकार मिलेगा. सभी अतिथियों को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन विकास महतो ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल आदिवासी कुड़मी समाज के अध्यक्ष बसंत महतो, सचिव धनंजय महतो, मनोज महतो, महिला कमेटी की अध्यक्ष हेमावती महतो, सचिव रूपाली महतो, पंपा महतो, अनिमेश महतो, सोमु महतो, गुनाधर महतो, दिलीप महतो, रविन्द्र नाथ महतो, सहदेव महतो, अनूप महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही