Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : महिला समूह से कर्ज लेने वाली महिला की मौत के बाद हंगामा, महिलाओं ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के मधुआशोली गांव में बुधवार की रात लक्ष्मी मुर्मू नामक महिला का निधन हो गया. लक्ष्मी मुर्मू जाहेर आयो महिला समूह की सदस्य थी. लक्ष्मी मुर्मू और उसके पति अशोक मुर्मू ने जाहेर आयो महिला समूह और मारांग बुरु महिला समूह से लगभग 15 हजार कर्ज लिये थे. कर्ज वसूलने के लिए दोनों महिला समूह की सदस्यों ने गुरुवार को लक्ष्मी के शव का अंतिम संस्कार होने से रोक दिया. करीब दो घंटे तक महिलाओं ने शव को रोके रखा और अंतिम संस्कार के लिए ले जाने नहीं दिया. महिलाओं का कहना था कि लक्ष्मी मुर्मू के निधन के बाद उसका पति कर्ज नहीं चुकाएगा. सूचना पाकर थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पंचायत के मुखिया जादू मुर्मू भी पहुंचे. समझा-बुझाकर और मृत महिला के पति द्वारा कर्ज चुकाने संबंधी लिखा पढ़ी के बाद महिलाओं ने शव को मुक्त किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-child-laborers-work-in-a-brick-kiln-operated-on-the-banks-of-the-coupon-river-in-barshol/">चाकुलिया

: बड़शोल में कूपन नदी के किनारे संचालित ईंट भट्ठा में बाल मजदूर करते हैं काम

हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी मुर्मू और उसके पति अशोक मुर्मू ने जाहेर आयो महिला समूह से 7500 रुपये और मरांग बुरु महिला समूह से 8000 रुपये का कर्ज लिया था. महिला समूह की महिलाओं का कहना था कि लक्ष्मी मुर्मू की अचानक मौत के बाद उसका पति कर्ज नहीं चुकाएगा. इसी को लेकर शव के अंतिम संस्कार करने पर महिलाओं ने रोक लगा दी. मुखिया जादू मुर्मू ने बताया कि मामले का निपटारा हो गया और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही