Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेत में धान की फसल चर रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत अंतर्गत सलकागड़ियां गांव में खेत में चर रहे मवेशियों को मंगलवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. स्थानीय निवासी नकुल कुमार गोप ने बताया कि कुछ दिन पूर्व खेतों में धान की रोपनी हुई है. बाजार क्षेत्र के मवेशी अनेक ग्रामीणों के खेत में रोपित धान के पौधों को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं. मंगलवार को भी बाजार क्षेत्र के आठ मवेशी खेत में चर रहे थे. ग्रामीणों ने उक्त मवेशियों को पकड़ लिया और गांव में ही बांध कर रखा है. ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के मालिकों के लिखित आश्वासन के बाद मवेशियों को छोड़ा जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-deo-holds-a-meeting-with-officials-regarding-navodaya-vidyalaya-entrance-exam/">बहरागोड़ा

: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर डीईओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक

ग्रामीणों ने की मुआवजा की मांग 

इस मसले पर कुछ दिन पूर्व गांव में बैठक भी की गई थी. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा निवासी शंकर कुमार मुर्मू, उपेन हेंब्रम, घटाल हेंब्रम, बाबू गोप, योगेंद्र गोप, बुधु मुंडा, दिलीप मुंडा, देव मुंडा समेत अनेक किसानों के खेत में मवेशियों ने धान के पौधों को बर्बाद कर दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि मवेशियों द्वारा बर्बाद किए गए पौधों का उचित मुआवजा मिलना चाहिए. इसके बाद भी अगर मवेशियों को छोड़ा गया तो मवेशियों को पकड़कर मवेशी मालिकों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि मवेशी मालिक रोपनी से लेकर कटनी तक मवेशियों को खुला नहीं छोड़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही