Chakulia : धालभूमगढ़-बेंद सड़क की मरम्मत का कार्य करोड़ों की लागत से हो रहा है. बेंद गांव से पोड़ामहुली गांव तक सड़क पर पूर्व में बनीं पांच पुलिया काफी जर्जर हैं और सड़क किनारे गार्डवाल भी नहीं है. इससे आए दिन उक्त स्थान पर सड़क दुघर्टनाएं हो रही है. इधर, शुक्रवार को पुलिया नहीं बनाए जाने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आये और विरोध जताया. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य से पूर्व सभी पांच पुलिया के निर्माण की मांग संबंधित विभाग से की है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-of-village-head-majhi-baba-godet-and-naike-organized/">घाटशिला
: ग्राम प्रधान, माझी बाबा, गोडेत व नायके की बैठक आयोजित
: जुगसलाई यातायात थाना परिसर से निकला कोबरा सांप
: ग्राम प्रधान, माझी बाबा, गोडेत व नायके की बैठक आयोजित
क्या कहते है ग्रामीण
ग्रामीण अभय महंती, पूर्व मुखिया जयराम हेम्ब्रम, सलील दास, देवाशीष महंती, दिनबंधु सिंह, बाबूलाल महतो, मदन मोहन मांडी, रामेश्वर हेम्ब्रम, दीपक हेम्ब्रम, खोकन महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बेंद से पोड़ामहुली गांव के बीच पांचो पुलिया जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बरसात के मौसम में इन सड़कों पर वाहन तो दूर पैदल भी चलना टेढ़ी खीर साबित होती है. उन्होनें बताया की जब तक इन पांचों पुलिया का निर्माण नहीं हो जाता तब तक ग्रामीण सड़क मरम्मत कार्य का विरोध करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cobra-snake-came-out-from-jugsalai-traffic-station-premises/">जमशेदपुर: जुगसलाई यातायात थाना परिसर से निकला कोबरा सांप
Leave a Comment