Search

 
 
 

चाकुलिया : चोरों से मुक्त कराए गए दो बैलों को ग्रामीणों ने ध्यान फाउंडेशन के गौशाला को सौंपा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विगत दिनों अज्ञात चोरों द्वारा दो बैल को चुराकर ले जाया जा रहा था. चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा के पास ग्रामीणों को देख अज्ञात चोर दोनों बैलों को छोड़कर भाग निकले थे, उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों बैलों को अपने कब्जे में लेकर गांव में ही बांद कर रखा था. जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों बैल ध्यान फाउंडेशन के गौशाला की थी. गुरुवार को मुखिया और ग्रामीणों ने दोनों बैलों को ध्यान फाउंडेशन के गौशाला को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dr-veena-priyadarshi-became-in-charge-of-graduate-college/">चाईबासा

: ग्रेजुएट कॉलेज की प्रभारी बनी डॉ. वीणा प्रियदर्शी

मवेशी चोरों के प्रति सजग हैं ग्रामीण

पंचायत के मुखिया दशरथ मुर्मू ने बताया कि कुछ दिनों से मवेशी चोर मवेशियों को चुरा कर इस रास्ते से ले जा रहे हैं. इसको लेकर ग्रामीण सजग हो गए हैं. विगत दिनों तीन-चार अज्ञात लोग बैलों को लेकर जा रहे थे. इसी दौरान मुखिया दशरथ मांडी, सारगे हांसदा, दुर्गा हांसदा और जितेन हांसदा की नजर उन पर पड़ी तो अज्ञात लोग दोनों बैलों को छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले. दोनों बैलों को सुरक्षित रखा गया था. मुखिया ने बताया कि मवेशी चोरों के प्रति ग्रामीण सजग हैं और कड़ी नजर रखे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही