Search

 
 
 

चाकुलिया : कालिदासपुर के दंडपाट टोला के ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई बांस की पुलिया

 
Chakulia : जब जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों ने फरियाद नहीं सुनी तो चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के कालीदासपुर गांव के दंडपाट टोला के ग्रामीणों ने बरसाती नाला पर श्रमदान कर बांस की पुलिया बना डाली. ग्रामीणों ने बताया कि टोला में 12 परिवार निवास करते हैं. बरसात में टोला के ग्रामीणों को टोला आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हर वर्ष बरसात के पूर्व ग्रामीण बरसाती नाला पर श्रमदान कर बांस की पुलिया का निर्माण करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि नाला पर एक कन्वर्ट निर्माण के लिए कई बार क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक किसी ने पहल नहीं की. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-celebrated-116th-birth-anniversary-of-amar-shaheed-chandrashekhar-azad/">बेरमो

: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मनायी गयी 116वीं जयंती

पंचायत समिति सदस्य ने दिया कल्वर्ट निर्माण का आश्‍वासन

ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बांस की पुलिया निर्माण करने की सूचना पाकर पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास प्रखंड के जेई हर प्रसाद महतो को लेकर टोला पहुंचे और लोगों से मिलकर समस्या से अवगत हुए. कल्वर्ट निर्माण के लिये स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वे प्रयास करेंगे की जल्द से जल्द नाला पर कल्वर्ट का निर्माण हो. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेन सोरेन, ग्राम प्रधान सुनील गोप, कालिदास हांसदा,रतन गोप,दिलीप पात्र, सुभाष गोप, बासना दंडपाट समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-food-department-raids-on-fake-tomato-and-chili-sauce-factory/">देवघर

:  नकली टोमेटो व चिली सॉस फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही