Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मृतक की पत्नी और पुत्र के साथ विधायक के पास पहुंचे ग्रामीण, लगाई न्याय की गुहार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जुगीतुपा पंचायत के कालिदासपुर गांव के धनंजय पातर( 45) की हत्या का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में और मृतक के परिजनों में आक्रोश है. शनिवार को चार गांव के ग्रामीण मृतक की पत्नी रूंपा पातर और पुत्र को लेकर चाकुलिया कार्यालय में विधायक समीर महंती के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. धनंजय पातर की लाश 24 मार्च कि सुबह पुलिस ने हाथियाशोली गांव के मनी शंकर महतो के घर से बरामद की थी . इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-customers-and-shopkeepers-upset-due-to-market-setting-in-harsh-sunlight-rotting-vegetables/">किरीबुरु

: कड़ी धूप में बाजार लगने से ग्राहक और दुकानदार परेशान, सड़ रही सब्जियां

इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. मृतक की पत्नी  रूंपा पातर ने थाना में आवेदन देकर मनी शंकर महतो और उसके भाई रवि महतो तथा परिवार के सदस्यों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया था. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसे भी पढ़ें : गम्हरिया:">https://lagatar.in/gamhariya-yagya-completed-with-full-offering-in-vijay-shiva-temple/">गम्हरिया:

विजय शिव मंदिर में पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न

विधायक ने रूंपा पातर और ग्रामीणों को भरोसा दिया

विधायक ने दूरभाष पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक, घाटशिला के एसडीपीओ और थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव से बात कर दो दिनों के अंदर मामले का उद्भेदन करने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही. विधायक ने रूंपा पातर और ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा. पुलिस मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bajrang-balis-court-punished-on-hanuman-jayanti/">चाईबासा

: हनुमान जयन्ती पर सजा बजरंग बली का दरबार

रवि महतो के घर में घायल अवस्था में पड़े है

मृतक की पत्नी रूंपा पातर द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया था कि 23 मार्च की रात्रि 8:30 बजे धनंजय पातर घर से खाना खाकर निकल गया था. रात के 11:30 बजे हथियाशोली गांव का बाबला नामक व्यक्ति मेरे घर आया और कहा कि आपके पति रवि महतो के घर में घायल अवस्था में पड़े  है. मैं अपने भगिना के साथ वहां गई तो मेरे पति खून से लथपथ होकर रवि महतो के घर में पड़े थे. एंबुलेंस से उन्हें चाकुलिया सीएचसी ले गई. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेरे पति की हत्या रवि महतो और उसके भाई मणि शंकर महतो तथा परिवार के सदस्यों ने की है. इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही