Ghatshila : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जुगीतुपा पंचायत के कालिदासपुर गांव के धनंजय पातर( 45) की हत्या का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में और मृतक के परिजनों में आक्रोश है. शनिवार को चार गांव के ग्रामीण मृतक की पत्नी रूंपा पातर और पुत्र को लेकर चाकुलिया कार्यालय में विधायक समीर महंती के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. धनंजय पातर की लाश 24 मार्च कि सुबह पुलिस ने हाथियाशोली गांव के मनी शंकर महतो के घर से बरामद की थी . इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-customers-and-shopkeepers-upset-due-to-market-setting-in-harsh-sunlight-rotting-vegetables/">किरीबुरु
: कड़ी धूप में बाजार लगने से ग्राहक और दुकानदार परेशान, सड़ रही सब्जियां
विजय शिव मंदिर में पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न
: हनुमान जयन्ती पर सजा बजरंग बली का दरबार
: कड़ी धूप में बाजार लगने से ग्राहक और दुकानदार परेशान, सड़ रही सब्जियां
इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. मृतक की पत्नी रूंपा पातर ने थाना में आवेदन देकर मनी शंकर महतो और उसके भाई रवि महतो तथा परिवार के सदस्यों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया था. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसे भी पढ़ें : गम्हरिया:">https://lagatar.in/gamhariya-yagya-completed-with-full-offering-in-vijay-shiva-temple/">गम्हरिया:विजय शिव मंदिर में पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न
विधायक ने रूंपा पातर और ग्रामीणों को भरोसा दिया
विधायक ने दूरभाष पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक, घाटशिला के एसडीपीओ और थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव से बात कर दो दिनों के अंदर मामले का उद्भेदन करने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही. विधायक ने रूंपा पातर और ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा. पुलिस मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bajrang-balis-court-punished-on-hanuman-jayanti/">चाईबासा: हनुमान जयन्ती पर सजा बजरंग बली का दरबार
Leave a Comment