Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड के बड्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत के भालुकनाला गांव में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. जल स्तर नीचे चले जाने के कारण गांव में स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना से पानी नहीं निकल रहा है. पेयजल के लिए गांव में अन्य कोई स्रोत नहीं है. इस हालत में गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. गांव के 30 परिवार परेशानी झेल रहे हैं. बाध्य होकर ग्रामीणों ने एक पुराने कुएं की श्रमदान से मरम्मत करने में जुटे हैं. ताकि उन्हें पेयजल प्राप्त हो सके.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-Bhalunala.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-dozens-of-villages-in-the-dark-after-the-storm-power-supply-stalled/">डुमरिया
: आंधी के बाद दर्जनों गांव अंधेरे में, विद्युत आपूर्ति ठप गांव के शहीद सरदार दिलीप, मुंडा सनातन मुंडा, संजय मुंडा, अजीत मुंडा, बुधु मुंडा, मदन मुंडा, रामू मुंडा समेत अन्य ग्रामीण इस प्रचंड गर्मी में कुआं की मरम्मत करने में जुटे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मत के बाद इस कुआं से पीने के लिए पानी उपलब्ध हो पाएगा. ग्रामीणों के मुताबिक नहाने के लिए भी समस्या उत्पन्न हो गई है. मवेशी भी पानी के लिए भटक रहे हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment