Search

चाकुलिया : आजसू के बैनर तले ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को आजसू के विधानसभा प्रभारी फनीभूषण महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ देवलाल उरांव को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में गर्मी के दिनों में लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. गांव में खराब चापाकलों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए. प्रखंड के ढेंगाम गांव में सुलभ शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है. निर्माण पूर्ण होने के पहले ही ध्वस्त हो गया है. इसकी जांच कर संबंधित ठेकेदार के पर कार्रवाई हो. इसे भी पढ़ें : ओड़िशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-bihar-resident-injured-dies-death-toll-rises-to-289/">ओड़िशा

ट्रेन दुर्घटना : बिहार निवासी घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 289 हुई

सरकार सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे

मनरेगा में बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार देने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से बिजली बहाल करने, चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथी के हमले से मृत ग्रामीणों के आश्रितों को 10 लाख मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. मौके पर फनीभूषण महतो ने कहा कि मंगलवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी के बैनर तले बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है. सरकार उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे. अन्यथा आजसू पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों को उनका हक और अधिकार दिलाने की मांग पर आगे उग्र आंदोलन करेंगे. मौके पर श्रवण सिंह सरदार, अशोक बारिक, पुर्णेंदु महतो, मुकेश महतो, गुरुपद महतो, समीर महतो, विकास कर्मकार, सुमन सरदार, संदीप राजवाड़, विक्रम टुडू, शशी लोहार, रंजन कर्मकार, गणेश राजवाड़, कालीपद महतो, प्रभाती नायेक, ममता नायेक, रानी टुडू समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//