Chakulia: सावन के महीना में भी बारिश नहीं हो रही है. खेतों में दरारें पड़ रही हैं. धान के रोपनी नहीं हो रही है और खेत में धान के बिचड़े सूख रहे हैं. किसानों के समक्ष मानसून के अलावे सिंचाई के लिये दूसरा कोई विकल्प नहीं है. ऐसे में ग्रामीण बारिश के लिये देवी देवताओं से मनुहार करने में जुटे हैं. बारिश के लिये पूजा का दूसरा दौर शुरू हो गया है. शनिवार को चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जय नगर के पास स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की दोबारा पूजा कर ग्रामीणों ने कन्हाईश्वर बाबा से बारिश की मनुहार की. ग्रामीणों को ऐसा विश्वास है कि कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा करने के बाद बारिश अवश्य होगी और राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sc-does-not-benefit-from-st-act-despite-conversion-to-st-dc/">आदित्यपुर
: एसटी को धर्म परिवर्तन के बावजूद एसटी एक्ट का लाभ एससी को नहीं : डीसी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/06augb.jpg"
alt="" width="600" height="252" /> पहाड़ पर पूजा करते पुजारी और ग्रामीण.[/caption] ग्रामीणों ने गांव में पूजा की. इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ पहाड़ पर चढ़े और पुजारी सहदेव नायक ने पूजा-अर्चना कराई. पहाड़ की चोटी पर स्थित देवस्थल में ग्रामीणों ने दूध अर्पित किया. इस अवसर पर कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी, दुआरीशोल के ग्राम प्रधान ठाकुरदास बास्के, सालगेड़िया के चंपाई मांडी, शिशाखुन के तरूण ग्वाला, जोड़ाम के अजित महतो, कियाशोल के झांगाल हेम्ब्रम, बिरदह के फकीर बेरा, बिहारीपुर के कढ़ी सिंह मुंडा, दुबराजपुर के बैद्यनाथ हांसदा, पोचापानी के राम मांडी, बैकंठपूर के ग्राम प्रधाम शंकर मुर्मु, भंडारू के भानु नायक, पुजारी गौरांग नायेक, रविन्द्र नायेक, दुला नायक, जयराम नायेक,जादू नायेक,भागीरथ नायेक, दशरथ मांडी समेत 12 मौजा के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/06auga.jpg"
alt="" width="600" height="267" /> गांव में पूजा करते ग्रामीण[/caption] विदित हो कि प्रत्येक साल अच्छी बारिश के लिये 12 मौजा के ग्रामीण कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को करते हैं. इस साल भी विगत दो जुलाई को पहाड़ की पूजा हुई थी और तीन राज्य के हजारों श्रद्धालु जुटे थे. ग्रामीणों का मानना है कि पहाड़ पूजा में कोई त्रुटि हो गई है इसीलिए कान्हाईश्वर बाबा नाराज हैं और बारिश नहीं हो रही है. ऐसे में ग्रामीणों ने कान्हाईश्वर बाबा को प्रसन्न करने के लिये आज दोबारा पूजा की. पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सोमाय मांडी ने बताया कि वर्ष 2019 में भी अल्प वर्षा के कारण परेशानी हुई थी. तब कान्हाईश्वर पहाड़ की दोबारा पूजा की गई थी और बारिश हुई थी. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-father-of-the-nation-without-sticks-and-glasses-lord-birsa-surrounded-by-bushes-busy-in-implementation-of-public-representatives-plans/">चाकुलिया
: छड़ी व चश्मा विहीन राष्ट्रपिता, झाड़ियों से घिरे भगवान बिरसा, जनप्रतिनिधि योजनाओं के क्रियान्वयन में मस्त [wpse_comments_template]
: एसटी को धर्म परिवर्तन के बावजूद एसटी एक्ट का लाभ एससी को नहीं : डीसी
ऐसे हुई पूजा, यह थे उपस्थित
[caption id="attachment_381114" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="252" /> पहाड़ पर पूजा करते पुजारी और ग्रामीण.[/caption] ग्रामीणों ने गांव में पूजा की. इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ पहाड़ पर चढ़े और पुजारी सहदेव नायक ने पूजा-अर्चना कराई. पहाड़ की चोटी पर स्थित देवस्थल में ग्रामीणों ने दूध अर्पित किया. इस अवसर पर कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी, दुआरीशोल के ग्राम प्रधान ठाकुरदास बास्के, सालगेड़िया के चंपाई मांडी, शिशाखुन के तरूण ग्वाला, जोड़ाम के अजित महतो, कियाशोल के झांगाल हेम्ब्रम, बिरदह के फकीर बेरा, बिहारीपुर के कढ़ी सिंह मुंडा, दुबराजपुर के बैद्यनाथ हांसदा, पोचापानी के राम मांडी, बैकंठपूर के ग्राम प्रधाम शंकर मुर्मु, भंडारू के भानु नायक, पुजारी गौरांग नायेक, रविन्द्र नायेक, दुला नायक, जयराम नायेक,जादू नायेक,भागीरथ नायेक, दशरथ मांडी समेत 12 मौजा के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.
2019 में भी कान्हाईश्वर पहाड़ की दोबारा की गई थी पूजा
[caption id="attachment_381116" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="267" /> गांव में पूजा करते ग्रामीण[/caption] विदित हो कि प्रत्येक साल अच्छी बारिश के लिये 12 मौजा के ग्रामीण कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को करते हैं. इस साल भी विगत दो जुलाई को पहाड़ की पूजा हुई थी और तीन राज्य के हजारों श्रद्धालु जुटे थे. ग्रामीणों का मानना है कि पहाड़ पूजा में कोई त्रुटि हो गई है इसीलिए कान्हाईश्वर बाबा नाराज हैं और बारिश नहीं हो रही है. ऐसे में ग्रामीणों ने कान्हाईश्वर बाबा को प्रसन्न करने के लिये आज दोबारा पूजा की. पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सोमाय मांडी ने बताया कि वर्ष 2019 में भी अल्प वर्षा के कारण परेशानी हुई थी. तब कान्हाईश्वर पहाड़ की दोबारा पूजा की गई थी और बारिश हुई थी. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-father-of-the-nation-without-sticks-and-glasses-lord-birsa-surrounded-by-bushes-busy-in-implementation-of-public-representatives-plans/">चाकुलिया
: छड़ी व चश्मा विहीन राष्ट्रपिता, झाड़ियों से घिरे भगवान बिरसा, जनप्रतिनिधि योजनाओं के क्रियान्वयन में मस्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment