Search

 
 
 

चाकुलिया : पंचतत्व में विलीन हुए प्रमुख उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद सेकसरिया

 
Chakulia : चाकुलिया के प्रमुख उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद सेकसरिया रविवार को गंधरूपी नदी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके बड़े पुत्र आनंद सेकसरिया ने मुखाग्नि दी. सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. इसके पूर्व उनके आवास पर आज सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. यहां से शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. शव यात्रा मुख्य बाजार पथ होते हुए गंधरूपी नदी घाट पहुंची और उनका अंतिम संस्कार किया गया. [caption id="attachment_429473" align="aligncenter" width="455"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-Samajsevi-1.jpg"

alt="" width="455" height="659" /> विनोद सेकसरिया की फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-meeting-in-govindpur-said-when-will-manki-munda-dakuva-get-respect/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में बैठक कर कहा- मानकी, मुंडा, डाकुवा को कब मिलेगा सम्मान

शव यात्रा में ये लोग हुए शामिल

शव यात्रा में लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गादत्त लोधा, मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक झुनझुनवाला, सचिव विनीत रुंगटा, कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के सचिव संजय कुमार लोधा, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, शांति देवी, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष प्रभात कुमार झुनझुनवाला, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा, अग्रसेन स्मृति भवन के अध्यक्ष विकास कुमार लोधा, सत्यनारायण मंदिर कमेटी के सचिव वासुदेव रुंगटा, कोषा अध्यक्ष पप्पू लोधा, अशोक पति, दिनेश सिंह, परमेश्वर रूंगटा, सुभाष कुमार लोधा, संजय बांकरेवाला, मुन्ना केड़िया, नीलू खंडेलवाल, विजय लोधा, पवन सराफ, कौशल रुंगटा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही