Search

 
 
 

चाकुलिया : केएनजे और एनडी रूंगटा गर्ल्स हाई स्कूल में होगी वोकेशनल की पढ़ाई

 
Chakulia : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल और नारायण दास रूंगटा गर्ल्स हाई स्कूल में इसी सत्र से वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी. दोनों विद्यालयों में 40-40 विद्यार्थियों का नामांकन होगा. मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने यह जानकारी दी है. इसके लिये तीनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने रांची 22 जुलाई को प्रशिक्षण भी प्राप्त किया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-labor-superintendent-handed-over-medical-aid-grant-amount-to-female-laborer/">आदित्यपुर

: श्रम अधीक्षक ने महिला मजदूर को सौंपी चिकित्सा सहायता अनुदान राशि

मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पढ़ाएंगे

विदित हो कि मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में वोकेशनल की पढ़ाई होती है. केदारनाथ झुनझुनवाला स्कूल और नारायण दास रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में वोकेशनल में नामांकित विद्यार्थियों को मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में पदस्थापित वोकेशनल के शिक्षक ही पढ़ाएंगे. इन दोनों विद्यालय के विद्यार्थी मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल के प्रयोगशाला में समय अनुसार आएंगे. वहीं, क्षेत्र के विद्यार्थी वोकेशनल की शिक्षा में विशेष रूचि ले रहे हैं. मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में आईटी में 162 और हेल्थ केयर में 129 विद्यार्थी हैं. कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cancer-victim-woman-got-support-for-treatment-due-to-the-efforts-of-namo-fans-club/">आदित्यपुर

: कैंसर पीड़ित महिला को नमो फैंस क्लब के प्रयास से इलाज के लिये मिला सहयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही