Search

 
 
 

चाकुलिया : अंडरपास में ऊपर से झरने की तरह गिरता है पानी

 
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास निर्मित अंडर पास में बरसात शुरू होते ही जल जमाव होना शुरू हो जाता है. इससे राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं. फिलहाल रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है और अंडर पास में जल का जमाव है. दरअसल, अंडरपास के निर्माण में हुई गड़बड़ियों का खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-keep-tribal-and-regional-language-department-intact-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग को यथावत रखने की मांग

राहगीरों को होती है परेशानी

अंडर पास में ऊपर से झरना की दीवारों पर तरह पानी गिरता रहता है. अंडरपास की दीवार पर ऐसे दर्जनों स्पॉट हैं, जहां से पानी रिसता है. यही पानी अंडरपास के बीच में जमा हो जाता है. अत्यधिक वर्षा होने पर अंडर पास में घुटने तक पानी भर जाता है. ऐसे में राहगीरों को अंडर पास से गुजरने में बड़ी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-objective-is-to-connect-all-rural-roads-with-block-headquarters-geeta-koda/">चाईबासा

: सभी ग्रामीण सड़कों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ना है उद्देश्य : गीता कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही