Search

 
 
 

चाकुलिया : कोकपाड़ा स्टेशन के पास रेलवे के अंडर पास में भरा पानी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड में विगत दो दिनों से हो रही बारिश से कोकपाड़ा स्टेशन के पश्चिम मुटूरखाम के पास रेलवे द्वारा निर्मित अंडर पास में पानी भर गया है. अंडर पास नाला में तब्दील हो गया है. इसके कारण इस अंडरपास से गुजरना मुश्किल हो गया है. दर्जनों गांव के ग्रामीण और विद्यार्थी परेशानी झेल रहे हैं. ज्ञात हो कि मुटूरखाम में धालभूमगढ़ - पश्चिम बंगाल स्टेट हाईवे से जुड़ी यह सड़क कालियाम गांव होते हुए कालियाम पंचायत के जाथा खाल के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से मिल जाती है. इस इलाके की यह प्रमुख ग्रामीण सड़क है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-reached-jail-after-daughters-death-road-jammed-for-action/">जमशेदपुर

: बेटी की मौत के बाद जेल से पहुंची मां, कार्रवाई को लेकर सड़क जाम

वाहनों का परिचालन ठप

अंडर पास में पानी जमा हो जाने के कारण इस सड़क से वाहनों का परिचालन भी ठप है. ग्रामीण अंडरपास से ही आवागमन करते थे. ग्रामीणों के मुताबिक अंडर पास बनने के बाद रेलवे ने पश्चिमी रेल फाटक को बंद कर दिया. ऐसे में जब अंडर पास में पानी भर गया है तो ग्रामीणों को बंद रेल फाटक से किसी तरह पार होना पड़ रहा है. क्योंकि अंडर पास के एक बड़े भाग में कमर तक पानी भर गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-announcement-of-closure-of-manoharpur-on-july-24-due-to-ankua-incident/">किरीबुरू

: अंकुआ कांड को लेकर 24 जुलाई को मनोहरपुर बंद करने का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही