Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : वार्ड नंबर एक के गोविंदपुर में टैंकर से भेजा जा रहा है पानी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित गोविंदपुर गांव में भीषण गर्मी के दौर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. गांव के तीन चापाकल में से दो चापाकल विगत दो माह से खराब हैं.गांव के दोनों कुएं सूख गए हैं. पिछले एक सप्ताह से इस गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. नगर पंचायत द्वारा टैंकर से पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है. ग्रामीणों को नहाने के लिए भी भटकना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-temporary-workers-of-hcl-held-a-meeting-at-the-company-gate/">मुसाबनी

: एचसीएल के अस्थाई मजदूरों ने कंपनी गेट पर की बैठक
ज्ञात हो कि इस गांव में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछाई गई है. परंतु जलापूर्ति नहीं होती है. वार्ड नंबर एक की पूर्व वार्ड पार्षद मेघी मुंडा ने बताया कि दो माह से दो चापाकल खराब होने और दोनों कुआं सूख जाने के कारण जल संकट गहरा गया है. नगर पंचायत प्रशासन टैंकर से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है. परंतु खराब चापाकल की मरम्मत नहीं कराई जा रही है. गांव के करीब 40 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं. विदित हो कि नगर पंचायत के अधिकांश गांवों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछाई गई है. परंतु जलापूर्ति नहीं होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही