Search

 
 
 

चाकुलिया : नागानल मंदिर और पंप घर नंबर दो के पास जल जमाव

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप है. स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन इसको लेकर अलर्ट मोड में है. मगर कई ऐसे जगह हैं, जहां जल का जमाव होता है. ऐसा होना खतरनाक साबित हो सकता है. वार्ड नंबर 11 स्थित नागानल मंदिर और गोदाम के सामने और वार्ड नंबर 10 में पंप हाउस नंबर दो के पास जल का जमाव है. ऐसी जगह की और नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान नहीं है. हालांकि नगर पंचायत प्रशासन दावा करता है कि ऐसे जल जमाव वाले स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">गिरिडीह

: चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Jal-Jamav-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी हो कि नागानल मंदिर के पास वर्षा का पानी जमा है. पास में ही बंद पड़ा सुलभ शौचालय है और उसके पास भी जल का जमाव हो गया है. सबसे खराब स्थिति पंप हाउस नंबर दो के पास है. यहां फ्री टेप से बीड़ी बस्ती के लोग पेयजल लेते हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीण नहाते हैं. यही पानी पंप घर की चहारदीवारी के बाहर दो जगह पर जमा हुआ है. यह स्थिति काफी दिनों से है. यहां पर दो जगह सालों भर जल का जमाव रहता है. नगर पंचायत प्रशासन स्वच्छता पखवाड़ा के दौर में भी जल जमाव नहीं होने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है. जबकि यह स्थल नगर पंचायत कार्यालय से करीब 50 मीटर दूर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही