Search

 
 
 

चाकुलिया : मुस्लिम बस्ती में चौथे दिन भी टैंकर से हो रही है जलापूर्ति

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित मुस्लिम बस्ती में पिछले चार दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. बस्ती के पंप घर नंबर चार का मोटर पिछले चार दिनों से खराब है. इस कारण जलापूर्ति नहीं हो रही है. स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है. शुक्रवार को चौथे दिन भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नहाने के लिए भटकना पड़ रहा है. नगर पंचायत के कनीय अभियंता प्रदीप उरांव ने बताया कि पंप घर नंबर 4 के मोटर की मरम्मत हो गई है. मोटर लगाने का काम जारी है. जल्दी ही जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dead-body-of-engineer-who-committed-suicide-by-jumping-into-river-recovered/">घाटशिला

: नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले इंजीनियर का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही