Search

 
 
 

चाकुलिया : वार्ड नंबर नौ की मुस्लिम बस्ती में टैंकर से हो रही है जलापूर्ति

 
Chakulia( Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित मुस्लिम बस्ती में पिछले तीन दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. बस्ती के पंप घर नंबर चार का मोटर पिछले तीन दिनों से खराब है. इसके कारण जलापूर्ति नहीं हो रही है. स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से पीने का पानी पहुंचाया गया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-deranged-died-in-a-road-accident/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त की मौत

बच्चे भी पानी के लिए भटक रहे हैं

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नहाने के लिए भी भटकना पड़ रहा है. बच्चे भी बर्तन लेकर पानी के लिए भटक रहे हैं. आज सुबह से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से बस्ती में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. इधर, पंप घर के मोटर को खोलकर मरम्मती कराई जा रही है. उम्मीद है कि 2 दिन में मोटर की मरम्मत हो जाएगी और जलापूर्ति शुरू होगी. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-the-world-is-looking-at-the-indian-economy-with-confidence/">पीएम

मोदी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्वास भरी नजरों से देख रही है दुनिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही