Search

 
 
 

चाकुलिया : बेलडांगा टोला में चार माह से जलापूर्ति योजना खराब

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड में जल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री जनजल योजना की हवा निकल गई है. प्रखंड के उत्तर इलाके में स्थित दूर-दराज के गांवों में इसके तहत स्थापित सोलर आधारित कई ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं खराब पड़ी हैं और ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के भालुकनाला गांव के बेलडांगा टोला में विगत चार महीना से जलापूर्ति योजना खराब है. टोला के 35 परिवार भीषण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. बरसात के मौसम में खेत में श्रमदान से बने कच्चे कुआं का पानी पीने के लिए ग्रामीण अभिशप्त हैं. परंतु इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति योजना की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी से कहा गया. परंतु कोई पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loss-of-crores-to-the-government-due-to-non-settlement-of-auto-stand-recovery-continues/">जमशेदपुर

: ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती नहीं होने से सरकार को हो रहा करोड़ों का नुकसान, वसूली जारी

कुआं का पानी प्रदूषित हो गया है

[caption id="attachment_341256" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Water-Supply1.jpg"

alt="" width="600" height="510" /> खेत में बने कच्चा कुआं के पास ग्रामीण.[/caption] टोला के झरिया सरदार, गुरु चरण सरदार, छोटा सरदार, रूपचंद सरदार, काली पदो सरदार, भरत सरदार, रमेश सरदार ने कहा कि खेत में श्रमदान से बनाए गए जर्जर कुआं का पानी पीने के लिए बाध्य हैं. उक्त कुआं जंगली झाड़ियों से भरा है. इससे कुआं का पानी भी प्रदूषित हो गया है. मजबूरी में हमें इसी कुआं का पानी पीना पड़ रहा है. नहाने के लिए दूर जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tmc-demands-to-stop-encroachment-removal-campaign-of-housing-board/">आदित्यपुर

: टीएमसी ने की आवास बोर्ड के अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की मांग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही