Search

 
 
 

चाकुलिया : जमुआ में छह माह से बंद है जलापूर्ति योजना, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में मध्य विद्यालय के सामने जिला अनाबाद निधि से निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना छह महीना से बंद पड़ी है. इसके कारण आसपास के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलापूर्ति योजना की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-illegal-mining-of-ballast-continues-in-mughda-village-of-danguvaposi-administration-silent/">नोवामुंडी

: डांगुवापोसी के मुघदा गांव में गिट्टी का अवैध खनन जारी, प्रशासन मौन

जलापूर्ति योजना की मरम्मत जरूरी - बेसरा

इस जलापूर्ति योजना की स्थापना वर्ष 2017 में विभागीय तौर पर हुई थी. इसका शिलान्यास नौ नवंबर 2017 को सांसद विद्युत वरण महतो तत्कालीन विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने किया था. कई लाख की लागत से निर्मित यह योजना देखरेख के अभाव में बंद पड़ी है. ग्रामीणों ने इस योजना की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई. परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई. नतीजतन ग्रामीण पेयजल के लिए परेशानियां उठा रहे हैं. पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र बेसरा ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना की मरम्मत जरूरी है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-from-sail-management-to-give-job-priority-to-the-unemployed-of-saranda-2/">किरीबुरू

: सेल प्रबंधन से सारंडा के बेरोजगारों को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही