Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ट्रांसफार्मर जलने से जलापूर्ति ठप, अंधेरे में रहने को ग्रामीण हुए विवश

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण एक माह से अंधकार में रहने को विवश हैं. बिजली के अभाव में डीप बोरिंग से जलापूर्ति भी नहीं हो रही है और जिसके कारण ग्रामीण झरना का पानी पीने के लिए मजबूर हैं. ग्रामीण राम चन्द्र सिंह, हर गोविंद सिंह, नकुल सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि गांव में 120 परिवार हैं. गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से सभी अंधकार में रहने के लिए विवश हैं. बिजली नहीं होने के कारण बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sukhdev-hembram-handed-over-the-list-of-241-jharkhand-agitators-to-the-members-of-the-commission-in-ranchi/">चक्रधरपुर

: 241 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची सुखदेव हेम्ब्रम ने रांची में आयोग के सदस्यों को सौंपी

जंगली हाथियों से भयभीत रहते हैं ग्रामीण

गांव पहाड़ी पर होने के कारण अक्सर गांव में जंगली हाथियों का आना जाना लगा रहता है. गांव में अंधकार रहने से ग्रामीण हाथी से काफी भयभीत रहते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के पदाधिकारी और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को देकर गांव में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग की है. परंतु अब तक किसी ने भी पहल नहीं की हैं. ट्रांसफार्मर जलने से गांव में लगा डीप बोरिंग भी नहीं चल रहा है. इससे ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीण इस डीप बोरिंग से पीने के लिए पानी लेते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही