Search

 
 
 

चाकुलिया : नयाग्राम के आदिवासी टोला में जल मीनार महीनों से खराब, ग्रामीण परेशान

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के श्याम सुंदरपुर पंचायत स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से सटे नयाग्राम गांव के आदिवासी टोला में महीनों से सोलर संचालित ग्रामीण जलापूर्ति योजना का जल मीनार खराब है. जल मीनार खराब होने के कारण यहां के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण दूर-दराज से पेयजल लाने के लिए बाध्य हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार को दुरुस्त करने को लेकर कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों से गुहार लगाई गई. परंतु मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई. इस कारण यहां के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशानियां उठा रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं. चार हजार लीटर क्षमता वाली जल मीनार की टंकी बेकार पड़ी हुई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-shani-mahotsav-celebrated-in-shani-temple-devotees-worshiped/">चाकुलिया

: शनि मंदिर में मनाया गया शनि महोत्सव, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही