Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कल्याण विभाग ने 135 लोगों को दिया मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के बीच कल्याण विभाग द्वारा 135 ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना का लाभ दिया गया. यह जानकारी प्रभारी कल्याण पदाधिकारी गौरी शंकर साव ने दी है. उन्होंने कहा कि अब तक प्रखंड के 135 ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना की स्वीकृति मिली है. सभी लोगों को 50-50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ है. पहले किस्त के रूप में 25-25 हजार रुपए का चेक दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-sammelan-sakchi-branch-will-celebrate-holi-on-march-8/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा 8 मार्च को मनाएगा होली

अबतक का सबसे बड़ा ऋण समरेश साहू के नाम स्वीकृत

उन्होंने कहा कि अबतक का सबसे बड़ा ऋण प्रखंड के बेंद गांव निवासी समरेश साहू के नाम स्वीकृत हुआ है. उसे इस योजना के तहत 12.50 लाख रुपए ऋण की स्वीकृति मिली है. मंगलवार को बीडीओ देवलाल उरांव के हाथों समरेश साव को पहले किस्त के रूप में 6.25 लाख रुपए का चेक दिया गया है. ऋण पाकर समरेश साव ने खुशी का इजहार किया और कहा कि वे इस ऋण के से अपने व्यापार को बढ़ाएंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही