Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शादीशुदा युवती साथ नहीं गई तो युवक ने उसके गले पर ब्लेड मारा

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र की कालियाम पंचायत के काला झरिया गांव में सोमवार को एक युवक ने शादीशुदा युवती के गले पर ब्लेड से मार दिया. इससे वह घायल हो गई. युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है. घटना के अनुसार एक युवक ने शादीशुदा युवती को अपने साथ चलने को कहा. युवती राजी नहीं हुई तो युवक ने गुस्से में उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया. इससे युवती घायल हो गई. ब्लेड मारने के बाद युवक भागने लगा. इसे भी पढ़ें : इग्नू">https://lagatar.in/ignou-extended-the-last-date-for-re-registration-now-candidates-can-apply-till-march-10/">इग्नू

ने री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ायी, अभ्यर्थी अब 10 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

आधार कार्ड से युवक की हुई पहचान

युवती को जख्मी कर भागने के दौरान युवक का आधार कार्ड गिर गया. आधार कार्ड में युवक का नाम प्रदीप कुमार टुडू है. वह गांव कालापाथर का रहने वाला है. ब्लेड के हमले से घायल युवती को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया है. घटना की सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर थाना के एसआई राजू कुमार गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इधर, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवती को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-protest-against-helicopter-landing-at-tata-college-ground/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

रविवार की रात युवती मुंह बांध कर जंगल ले गया था

जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार टुडू उर्फ दीपक टुडू रविवार की रात ही युवती के घर आ गया था. युवती का मुंह बांध कर जंगल की ओर ले गया. वह उसे साथ ले जाकर शादी करना चाहता था. सूचना पाकर युवती के पिता जंगल गए और दोनों को समझा कर घर लाए. सोमवार की सुबह युवती के पिता और घर के अन्य लोग काम पर चले गए. इसी दौरान युवक पुनः युवती को अपने साथ ले जाने लगा. जब वह राजी नहीं हुई तो उस पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही