Search

 
 
 

चाकुलिया : कमारीगोड़ा उमवि के पीछे किसने किया है बालू का भंडारण?

 
Chakuliya (Dharish Chandra Singh): चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित कमारीगोड़ा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे रैयती जमीन पर भारी मात्रा में बालू का भंडारण किया गया है. हालांकि यह किसने किया है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां पर भारी मात्रा में बालू मौजूद है. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टरों द्वारा यहां पर बालू लाया जा रहा है. विदित हो कि एनजीटी द्वारा बालू के खनन पर रोक लगायी गयी है. बावजूद, श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित चंदनपुर घाट से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है. उत्खनन किए गए बालू को ट्रैक्टर से चाकुलिया लाया जाता है. बताया जाता है कि यहां पर भंडारण किया गया बालू चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट से लाया गया है. इसके अलावे चाकुलिया में अन्य कई जगहों पर भी अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जाने की सूचना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-for-vishwakarma-puja-in-full-swing-big-pandals-are-being-built/">चाईबासा

: विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोरों पर, बन रहे हैं बड़े-बड़े पंडाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही