Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ट्रक के धक्के से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से जख्मी

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के पक्का घाट तालाब के पास चाकुलिया - धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सोमवार की देर शाम को एक नये ट्रक के धक्के से चाकुलिया के सरदार पाड़ा की काजल बेहरा (32) की मौत हो गई. इस घटना में पति रमेश बेहरा (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. ट्रक के चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है. चालक नशे की हालत में था. पुलिस उसे पकड़ कर थाना ले गई है. आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर बवाल कर रहे हैं और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-from-the-deputy-commissioner-to-repair-guard-wall-railing-on-kuju-bridge/">चाईबासा

: कुजू पुल पर गार्ड वाल रेलिंग का मरम्मत करवाने की उपायुक्त से मांग
जानकारी के मुताबिक काजल बेहरा अपने बीमार पति रमेश बेहरा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी. वहां से पैदल आने के दौरान पक्का घाट तालाब के पास धालभूमगढ़ की और से आ रहे ट्रक ने पति और पत्नी को रौंद दिया. काजल बेहरा की दर्दनाक मौत हो गई और रमेश बेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक दो नए ट्रक एक साथ धालभूमगढ़ की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने पति और पत्नी को रौंदा. दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वहीं धक्का मारने वाले चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर रखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही