Search

 
 
 

चाकुलिया : रात 9.30 बजे प्रखंड कार्यालय से सटे बाजपेयी नगर में घुसा जंगली हाथी

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे बाजपेयी नगर में रात के लगभग 9.30 बजे दांत वाला एक विशाल जंगली हाथी घुस गया है. इसके कारण बाजपेयी नगर में भगदड़ मच गई है. लोग आग जलाकर हाथी को खदेड़ने में जुटे हैं. इसके पूर्व हाथी ने चावल खाने के लिए प्रखंड परिसर में स्थित एसएफसी के गोदाम के शटर को तोड़ने की कोशिश की. इसके कारण शटर क्षतिग्रस्त हो गया है. [caption id="attachment_331431" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CHAKULIA-SFC-GODAM-HATHI-350x350.jpg"

alt="" width="350" height="350" /> हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया एसएफसी गोदाम का शटर.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-due-to-the-arrival-of-elephants-the-speed-of-trains-slowed-down-forest-department-issued-helpline-number/">चाकुलिया

: हाथियों के आने से ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, वन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसके बाद उक्त जंगली हाथी ब्लॉक ऑफिस से सटी गुलगुलिया बस्ती में घुस आया था. यहां से हाथी बाजपेयी नगर में घुसा और रेलवे लाइन के किनारे स्थित झाड़ियों में पहुंच गया है. हाथी के कारण बाजपेयी नगर के ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं. विदित हो कि इसके पूर्व कई बार जंगली हाथी बाजपेयी नगर में घुसकर उपद्रव मचा चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही