Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : गुड़ाबांदा से भी खदेड़े जा रहे हैं जंगली हाथी, कैसे पहुंचाया जाएं ओडिशा

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : वन विभाग की टीम ने जंगली हाथियों को जमुआ पंचायत के इलाके से खदेड़ कर चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे बुरूजबनी गांव तक पहुंचा दिया है. कुछ हाथियों को स्वर्णरेखा नदी पार कर गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र में पहुंचा दिया गया था. लेकिन वहां के ग्रामीणों ने वापस हाथियों को खदेड़ कर बुरूजबनी के पास पहुंचा दिया है. वहीं, बुरूजबनी गांव के पास 60 से अधिक हाथी जमे हुए हैं. फिलहाल विभाग के सामने समस्या खड़ी हो गई है कि हाथियों को स्वर्णरेखा नदी पार करा कर गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र होते हुए ओडिशा कैसे पहुंचाया जाए. इस मसले पर वन विभाग भी हचपच की स्थिति में है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-organizing-chhau-dance-on-rojo-sankranti-in-baranga/">मनोहरपुर

: बरंगा में रोजो संक्रांति पर छऊ नृत्य का आयोजन 

हाथियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की बनाई जा रही रणनीति : दिग्विजय सिंह 

वहीं, जंगली हाथियों के कारण बुरूजबनी और उसके आसपास के गांव के ग्रामीण भी दहशत में हैं. जानकारी के मुताबिक बुरूजबनी के पास जहां हाथी जमे हुए हैं, वहां खजूर, बैर और बबूल के पेड़ हैं. इसके कारण हाथियों को चारा मिलने में भी परेशानी होगी. ग्रामीणों का कहना है कि इस हालत में हाथी चारा के लिए गांव की ओर अपना रुख कर सकते हैं और उपद्रव मचा सकते हैं. इस पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाथियों को गुड़ाबांदा क्षेत्र होते हुए ओडिशा ले जाना भी मुश्किल हो रहा है. क्योंकि इस क्षेत्र के ग्रामीण हाथियों को खदेड़ कर स्वर्णरेखा पार स्थित चाकुलिया सीमा में प्रवेश करा दे रहे हैं. प्रभारी ने कहा कि हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की दिशा में रणनीति बनाई जा रही है. इसे भी पढ़े : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-coal-going-from-dhansar-colliery-to-mpl-unloaded-midway-hiva-seized/">धनबाद:

धनसार कोलियरी से एमपीएल जा रहा कोयला बीच में ही अनलोड, हाइवा जब्त

खदेड़ा-खदेड़ी में हाथी भी परेशान

जानकारी हो कि हाथियों को पश्चिम बंगाल की सीमा में खदेड़ कर कोई फायदा नहीं होने वाला है. क्योंकि पश्चिम बंगाल के वन विभाग व ग्रामीण हाथियों को खदेड़ कर चाकुलिया सीमा में प्रवेश करा देते हैं. ऐसे में जंगली हाथी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की त्रिवेणी चाकुलिया वन क्षेत्र में फंस कर रह गए हैं और यहां भी हाथी खदेड़ा-खदेड़ी में परेशान हैं. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-a-bank-has-a-population-of-41-thousand-not-even-an-atm-customers-upset/">गुड़ाबांदा

: एक बैंक के भरोसे है 41 हजार की आबादी, एटीएम भी नहीं, ग्राहक परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही