Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जंगली हाथियों ने गौशाला की चहारदीवारी को तोड़ा

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में विगत 20 दिनों से जंगली हाथी तबाही मचा रहे हैं. गौशाला में आम के बगीचे को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया है. विगत रात्रि हाथियों ने गौशाला की करीब 50 फीट लंबी चहारदीवारी को तोड़ दिया है. 3-4 की संख्या में जंगली हाथी गौशाला में ही जमे हुए हैं. वन विभाग द्वारा इन हाथियों को भगाने की दिशा में कई बार पहल तो की गई. लेकिन खदेड़े जाने के बावजूद भी हाथी गौशाला में आ धमक रहे हैं. इसे भी पढ़ें :उद्घाटन">https://lagatar.in/4-crore-chc-building-built-in-keredari-is-closed-after-inauguration-turned-into-ruins/">उद्घाटन

के बाद से ही बंद है केरेडारी में बना 4 करोड़ का CHC भवन, खंडहर में हो गया तब्दील

गौशाला के कर्मचारी सहमे 

[caption id="attachment_654391" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hathi-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> गौशाला की चहारदीवारी
हाथियों ने तोड़ा[/caption] ज्ञात हो कि साल जंगल और वन विभाग कार्यालय से सटे इस गौशाला में जंगली हाथियों ने डेरा जमाए रखा है. गौशाला के बगीचे में आम्रपाली और हेम सागर आम के करीब एक हजार पेड़ हैं. हाथियों ने अनेक आम के पेड़ों को तोड़ दिया है और आम खा गए हैं. इससे गौशाला प्रबंधन को दो से तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है. मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक कुमार लोधा ने बताया कि जंगली हाथियों ने गौशाला को तहस-नहस कर दिया है और लाखों का नुकसान पहुंचाया है. हाथियों के डर से गौशाला के कर्मचारी सहमे हुए हैं. उन्होंने कहा कि वन विभाग जंगली हाथियों से गौशाला को मुक्ति दिलाए. [caption id="attachment_654392" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/01rc_m_4_01062023_1-300x150.jpg"

alt="" width="300" height="150" /> हाथियों ने आम के पेड़ों को तोड़ा.[/caption] इसे भी पढ़ें :लगातार">https://lagatar.in/lpg-cylinder-prices-reduced-for-the-third-consecutive-month-gas-will-be-cheaper-by-rs-83-5/">लगातार

तीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही