Search

चाकुलिया : सांपधरा में जंगली हाथियों ने दो घरों को तोड़ा, धान की फसल को किया नष्ट

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की पश्चिम बंगाल की सीमा से सटी सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में विगत रात्रि छह जंगली हाथियों के एक दल ने उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव के ही लोहाडीह टोला के गुरबा हेंब्रम और सुकरा हेंब्रम के घरों को तोड़ दिया. हाथी ने घर में रखे चावल और धान को खाया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-food-security-team-from-ranchi-conducted-an-investigation-campaign-in-sudha-dairy-khatals-and-hotels/">आदित्यपुर

: रांची से आई खाद्य सुरक्षा की टीम ने सुधा डेयरी, खटालों व होटलों में चलाया जांच अभियान

गरमा धान की फसल को किया नष्ट

[caption id="attachment_642708" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hathi-ghar-toda-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हाथी ने दुकान भी तोड़ा[/caption] इधर, बांकशोल में हाथियों के एक दल ने कई किसानों की गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के जंगलों में करीब 50 हाथी हैं. शाम होते ही जंगल से निकलकर हाथी उपद्रव मचाने लगते हैं. जानकारी के मुताबिक एक जंगली हाथी ने श्यामसुंदरपुर पंचायत के ठाकुरबाड़ी के गणेश गिरी की दुकान को भी तोड़ दिया. इससे गणेश गिरी को काफी नुकसान हुआ है. गुड़ाबांदा प्रखंड के भाखर में उक्त हाथी ने हॉलर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-transfer-of-19-police-officers-in-west-singhbhum/">किरीबुरू

: पश्चिम सिंहभूम में 19 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp