Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सांपधरा में जंगली हाथियों ने रात में उपद्रव मचाया

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड की पश्चिम बंगाल की सीमा से सटी सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में 14 जंगली हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है. जंगली हाथी रात भर धान और सब्जी की फसलों को रौंदते और खाते रहे. ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे. हाथियों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. उपद्रव मचाने के बाद हाथी पास के जंगल में चले गए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Sanpdhara-Hathi-1.jpg"

alt="" width="600" height="319" /> इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-will-meet-hemant-soren-today-cm-had-met-naveen-patnaik-on-may-9/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे हेमंत सोरेन से मुलाकात, 9 मई को नवीन पटनायक से CM ने की थी मुलाकात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Sanpdhara-Hathi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हाथियों ने गांव के बाजून मांडी और आचल मांडी के खेत में केला, झींगा और करेले की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. ग्राम प्रधान सुबोध मुर्मू के खेत के पास काट कर रखी गई धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. हाथियों ने केंदाडांगरी गांव में भी उपद्रव मचाया है. हाथियों के कारण इस इलाके के ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों के मुताबिक जंगली हाथी दिन भर पास के जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही रात में घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही