Search

 
 
 

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर में जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के श्यामसुंदरपुर गांव में विगत रात्रि 12 जंगली हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के भय से ग्रामीण रात भर अपने घरों में दुबके रहे. हाथियों ने गांव के विजयानंद देव गोस्वामी के डेढ़ एकड़ खेत में तैयार धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-blew-30-thousand-cash-and-phones-from-home-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में घर से चोरों ने उड़ाए 30 हजार नकद व फोन
 

हाथियों ने 15 दिनों से मचा रखा है उपद्रव 

ज्ञात हो कि चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर गांव के पास स्वर्णरेखा नदी के उस पार स्थित गुड़ाबांदा प्रखंड में भी हाथियों के एक दल ने पिछले 15 दिनों से उपद्रव मचा रखा है. माना जा रहा है कि गुड़ाबांदा क्षेत्र से जंगली हाथी श्यामसुंदरपुर इलाके में घुस आए हैं और उपद्रव मचा रहे हैं. हाथियों के कारण क्षेत्र के किसान दहशत में हैं. क्योंकि अब धान की फसल तैयार होने लगी है और जंगली हाथी धान की फसल को ही ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग की टीम इन जंगली हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में नाकाम रही है. ग्रामीणों ने बताया कि श्यामसुंदरपुर में उत्पात मचाने के बाद सभी हाथी स्वर्णरेखा नदी पार कर गुड़ाबांदा प्रखंड में प्रवेश कर गए हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-as-soon-as-the-police-administration-was-relaxed-illegal-sand-transportation-started-indiscriminately/">चांडिल

: पुलिस-प्रशासन के ढील देते ही धड़ल्ले से होने लगी अवैध बालू की ढुलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही