Search

चाकुलिया : जमुआ में जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Chakulia(Dharish Chandra Singh) :  चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता ही जा रहा है. विगत रात्रि कई जंगली हाथी प्रखंड क्षेत्र के जमुआ गांव में घुस आए. हाथियों ने कुनू मुंडा और रीना मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान परिवार के सदस्य अपने घरों में दुबके रहे. इस गांव में कई जंगली हाथी रात भर घूमते रहे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-holds-meeting-with-tata-steel-uisl-for-clean-survey/">जमशेदपुर

: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जेएनएसी ने टाटा स्टील यूआईएसएल संग की बैठक

हाथियों के भय से जनजीवन ठहर सा गया है

[caption id="attachment_672425" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/18rc_m_2_18062023_1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> क्षतिग्रस्त घर के सामने खड़ी महिला.[/caption] ग्रामीणों के मुताबिक विगत एक सप्ताह से गांव से सटे जंगलों में करीब 10 हाथी डेरा डाले हुए हैं. शाम होते ही जंगली हाथी गांव में घुसकर गली-गली में घूमने लगते हैं. इन हाथियों के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है. शाम होने के बाद ग्रामीण अपने घरों में दुबक जाते हैं. हाथियों के कारण यहां का जनजीवन ठहर सा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां कब किसी की जान हाथी ले लेंगे कहना मुश्किल है. ज्ञात हो कि जमुआ गांव के चारों ओर साल के जंगल हैं. इधर, चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित दीघी गांव के नाला टोला में भी रात को आया और नागी सोरेन नामक महिला के फूस उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. नागी सोरेन ने घर के कोने में छिप कर अपनी जान बचाई. कुछ देर यहां रहने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-victims-maternal-uncle-said-in-the-meeting-jawans-offering-50-thousand-to-keep-their-mouth-shut/">चाईबासा

: बैठक में पीड़िता के मामा ने कहा, मुंह बंद रखने के लिये 50 हजार की पेशकश कर रहे जवान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp