Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मौराबांधी में जंगली हाथियों ने तिल की फसल को किया नष्ट

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की पश्चिम बंगाल की सीमा से सटी सरडीहा पंचायत के मौराबांधी में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. गांव में विगत रात्रि 13 जंगली हाथियों के एक दल ने उत्पात मचाया. गांव के अशोक बेरा, शंभु बेरा और लंबुधर बेरा के खेतों में तिल की फसल को पैरों से रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-person-recovered-from-kupon-river-near-tukda-village/">चाकुलिया

: टुकदा गांव के पास कूपन नदी से एक व्यक्ति की लाश बरामद
इससे इन किसानों को भारी नुकसान हुआ है. विदित हो कि क्षेत्र के कई गांव में जंगली हाथियों ने गरमा धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है. इन हाथियों के उत्पात से क्षेत्र के किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक जंगली हाथी दिन भर जंगल में रहते हैं. शाम होते ही जंगल से निकलकर उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-government-said-complaints-of-harassment-of-officers-are-fake-lieutenant-governor-doing-dirty-politics/">दिल्ली

सरकार ने कहा, अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतें फर्जी, गंदी राजनीति कर रहे उपराज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही