Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: सांपधरा में गरमा धान की फसल को जंगली हाथियों ने रौंदा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : गरमा धान की फसल अब तैयार होने लगी है और इसके साथ ही जंगली हाथियों का उत्पात भी बढ़ता जा रहा है. चाकुलिया प्रखंड में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटी सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में विगत रात्रि जंगली हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को पैरों से रौंदकर और खाकर नष्ट कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. जंगली हाथी पास के जंगलों में ही शरणागत हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-examination-of-class-one-to-seven-will-start-from-may-6-program-announced/">चांडिल

: छह मई से शुरू होगी एक से सात कक्षा तक की परीक्षा, कार्यक्रम घोषित

वन विभाग हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए

[caption id="attachment_617778" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hathi-garma-dhan.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> नष्ट किया फसल.[/caption] हाथियों ने गांव के किसान दुखु सोरेन समेत अन्य कई किसानों के खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को नष्ट किया है. किसानों के मुताबिक रात्रि के करीब दो बजे जंगली हाथी जंगल से निकलकर खेत में घुस गए और उपद्रव मचाने लगे. किसानों ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इस इलाके में साल के घने जंगल हैं. हाथी दिनभर इन्हीं जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकलकर क्षेत्र में उत्पात मचाने लगते हैं. ज्ञात हो कि इस पंचायत के कई गांवों में किसानों ने गरमा धान की खेती की है. किसानों की मांग है कि वन विभाग इन जंगली हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो जंगली हाथी किसानों को भारी नुकसान पहुंचाएंगे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-farmers-worried-due-to-insects-in-hot-paddy-crop/">बहरागोड़ा

: गरमा धान की फसल में कीड़े लगने से किसान चिंतित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही