Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : वन क्षेत्र में साक्षात यमराज बनकर घूम रहे हैं जंगली गजराज

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : चाकुलिया वन क्षेत्र में चार साल से करीब 50 जंगली गजराज क्षेत्र में साक्षात यमराज बनकर घूम रहे हैं. ऐसे में कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. वहीं, शाम होते ही ग्रामीण हाथियों के भय से अपने घरों में कैद हो जाते हैं और हर आहट पर चौक पड़ते हैं. इस वन क्षेत्र में चाकुलिया, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ और घाटशिला प्रखंड के कुछ अंश आते हैं. क्षेत्र में जंगली हाथी आम जनता के लिए एक त्रासदी बन गए हैं. मई 2018 से अब तक इस वन क्षेत्र में जंगली हाथियों ने 18 लोगों की जान ली है और कई दर्जन लोगों को जख्मी किया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-todays-bharat-bandh-is-ineffective-life-is-normal/">जमशेदपुर

: आज का भारत बंद बेअसर, जनजीवन रहा सामान्य

हाथियों के कारण किसानों को उठाना पड़ रहा है लाखों का नुकसान

जंगली हाथियों ने सैकड़ों घरों को क्षतिग्रस्त किया है और धान, सब्जी, मकई और बांस की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. क्षेत्र के किसानों के लिए जंगली हाथी एक आपदा बन गए हैं. हर साल किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. कई ऐसे इलाके हैं जहां के किसानों ने बांस और धान की खेती करनी छोड़ दी है. फिलहाल जंगली हाथियों का उपद्रव बदस्तूर जारी है और वन विभाग इन हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में नाकाम रहा है. जंगली हाथी प्रतिदिन उत्पात मचा रहे हैं. ग्रामीण इलाके के लोग हाथियों के उपद्रव से सहमें में हुए हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-indiscriminate-encroachment-of-forest-departments-land-during-corona-period-action-is-going-on/">जमशेदपुर

: कोरोना काल में वन्य विभाग की भूमि का धड़ल्ले से हुआ अतिक्रमण, चल रही है कार्रवाई

हाथियों के हमले में इनकी हुई मौत

दो मई 2018 को बहरागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र के गोहलामुड़ा गांव की आशा लता दास, तीन मई 2018 को चाकुलिया के पूर्णापानी गांव के धर्मा मांडी, 15 जून 2018 को घाटशिला के बांधडीह के श्यामल पाल, 22 अगस्त 2019 को बड़शोल के कुटशोल के चुनाराम सबर, एक सितंबर 2019 को चाकुलिया के मौरबेड़ा के रेंटा हांसदा, 12 अक्टूबर 2019 को चाकुलिया के कमारीगोड़ा के संजय भारती, 31 जनवरी 2020 चाकुलिया के बनकांटी के पिकलु सबर, तीन फरवरी 2020 को चाकुलिया के बनकांटी की कल्याणी सबर और दिशा सबर, दो मार्च 2020 को चाकुलिया के घागरा के सहदेव सिंह, 17 अप्रैल 2020 को बड़शोल के सालदोहा के मानिक किस्कू, 13 अगस्त 2020 को चाकुलिया के मौरबेड़ा के राम मुर्मू, 25 अगस्त 2020 को घाटशिला के बरडीह के पवित्र पातर, 10 सितंबर 2020 को श्यामसुंदरपुर के रांगामाटिया के लोविन गोप, 12 अगस्त 2021 को चाकुलिया के जामुआ के पिथो मुंडा, 11 अक्टूबर 2021 को चाकुलिया के घाघरा के गंगाधर सिंह, 15 फरवरी 2022 की रात इंदबनी गांव के युवक गोपाल महतो और 19 जून 2022 की रात संतोष मुंडा आदि.

इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-track-location-of-mobile-snatched-from-woman-police-is-not-taking-action/">आदित्यपुर

: महिला से छिनतई हुआ मोबाइल का ट्रैक लोकेट, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही