Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेत में बकरी चरा रही महिला वज्रपात से जख्मी

Chakuliya :   भातकुंडा पंचायत की काशियाबेड़ा निवासी संध्या महतो (62) नामक महिला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वज्रपात होने से घायल हो गई. महिला सुबह अपने खेत में बकरी चरा रही थी. इसी दौरान वज्रपात होने से महिला घटनास्थल पर गिर पड़ी. वहां मौजूद आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में पड़ी महिला को भातकुंडा पंचायत की मुखिया आलोबती बास्के के निजी वाहन से चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया. महिला का शरीर जलने के कारण स्थिति नाजुक है. चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-cutting-tin-roof-in-fashion-market/">जमशेदपुर

: फैशन बाजार में टीन की छत काटकर चोरी

बहरागोड़ा में सड़क हादसे में महिला जख्मी

धालभूमगढ़ से अपने भाई के साथ बाइक से अपने ससुराल पनखीशोल जा रही तनुश्री मंडल (32 वर्ष) नामक महिला बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कोसाफलिया के पास बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण 108 एंबुलेंस से उसे ओडिशा के बारीपदा रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-young-man-caught-in-the-love-of-a-married-woman-hanged-himself/">आदित्यपुर

: शादीशुदा महिला के प्रेम में फंसे युवक ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही